logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सशस्त्र माओवादियों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए लाया गया विशेष जन सुरक्षा विधेयक: मुख्यमंत्री


मुंबई: महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक विधानसभा में बहुमत से पारित हो गया। यह विधेयक देश की आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विधेयक संविधान विरोधी माओवादी आंदोलन और नक्सलवादियों को रोकने के लिए है। चर्चा के बाद सदन में विधेयक बहुमत से पारित हो गया। 

मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “मुझे इस बात का पूरा संतोष है कि हमने शहरी नक्सलवाद के विरुद्ध जन सुरक्षा अधिनियम पारित कर दिया है। जंगलों और ग्रामीण इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की संख्या घट रही है, इसलिए उन्हें पूरी तरह से समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

फडणवीस ने कहा कि ऐसी कई संगठनाओं जो अर्बन फ्रंट का नाम देकर संवैधानिक रूप से काम करने का दिखावा करती हैं। चार राज्यों में यह कानून था इसलिए वह इन पर कार्रवाई कर सके। महाराष्ट्र में भी अब कानून लागु हो गया है, अब हम अर्बन माओवादी संगठनों के खिलाफ कर सकेंगे।