logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेज रफ़्तार कार ने सामने जा रही कार को मारी टक्कर, दो घायल


नागपुर: वर्धा रोड स्थित सेंट्रल जेल के ठीक सामने नीरी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए आगे जा रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों कारों के परखचे उड़ गई। इस हादसे में दोनों कार चालकों को मामूली चोटें हैं। बजाज नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

शनिवार तड़के करीब 4:45 के दरमियान वर्धा रोड स्थित सेंट्रल जेल के ठीक सामने नीरी गेट के पास यह दुर्घटना हुई । आरोपी आई 20 कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए सामने जा रही है दूसरी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में सामने जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद वहीं पर पलट गई।इसके  बाद दूसरी कार भी सड़क पर ही पलट गई।

बताया जा रहा है कि आगे जा रही कार को दर्शन रणदीवे नामक चालक चला रहा था जो की रामनगर घुगगूस का रहने वाला है और इंप्रेस सिटी कॉटन मार्केट के इस्कॉन मंदिर में पुजारी का काम करता है। आरोपी कार चालक परवेज बताया जा रहा है। हालांकि इस दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं पर छोड़कर घायल अवस्था में ही किसी दूसरी कार में बैठकर वहां से चला गया ।इस दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हुआ और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बजाज नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामूली रूप से घायल दर्शन रणदीप की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। गनीमत रही की सुबह का समय होने के कारण सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम थी जिसके चलते कोई दूसरी गाड़ी इस दुर्घटना के समय चपेट में नहीं आई अन्यथा यह हादसा और भी भयानक हो सकता था।