logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रंगपंचमी पर खामगांव में पथराव; रंग फेंकने को लेकर हंगामा, हिरासत में 21 लोग, आवारा गांव में भारी पुलिस दल तैनात


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की खामगांव तहसील के आवार गांव में होली पर डीजे बजाने और रंग फेंकने को लेकर दो गुटों के लोगों में विवाद हो गया. इसके विवाद के चलते यहां जमकर पथराव की घटना भी हुई. इसमें दोनों गुटों के कुल सात लोग घायल हो गये हैं. 

यह घटना होली के दिन दोपहर की है. घायलों का खामगांव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उधर, पुलिस प्रशासन ने गांव में दंगा नियंत्रण टीम तैनात कर अब तक 21 लोगों को हिरासत में लिया है.

इस घटना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों गुटों से करीब 21 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. पुलिस ने पूरी स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.