logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा जिले में रेती तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, 286 मामले दर्ज, 48 करोड़ रुपये का माल जब्त


भंडारा: जिले में वैनगंगा, चुलबंद, बावणथडी और सूर नदियों की उच्च गुणवत्ता वाली रेती की तस्करी में भारी वृद्धि हो रही है। इन नदियों की चमकदार और मूल्यवान रेती की मांग केवल विदर्भ क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी है, जिससे तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भंडारा जिले में रेत माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनवरी से नवंबर 2024 तक विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 286 तस्करी के मामले दर्ज किए गए और 583 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान में केवल रेती ही नहीं, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की भी जब्ती की गई है।

कुल मिलाकर, इस कार्रवाई में लगभग 48 करोड़ 44 लाख 32 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी इस अभियान के माध्यम से रेती तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे अवैध रेती तस्करी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। 

देखें वीडियो: