logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

गूगल मैप के जरिये दो घंटे में सुनीता जामगड़े ने एलओसी की पार, पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा


नागपुर: पाकिस्तान से तनावपूर्ण माहौल के दौरान नागपुर की रहने वाली सुनीता जामगड़े ने युद्ध जैसे माहौल में महज दो घंटे में एलओसी पार कर पाकिस्तान की सरहद में प्रवेश कर लिया था। बर्फ से ढके पहाड़, खाई और नदी को पार करते हुए सुनीता पाकिस्तान पहुंची, लेकिन कुछ ही दूरी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया था। 

यह घटना 14 मई की है, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुनीता को एलओसी पार करते हुए पकड़ा। सुनीता का दावा है कि वह गिलगिट के रहने वाले जुल्फिकार से मिलने जा रही थी, जिससे उसका स्टोन बिज़नेस का संपर्क था। गूगल मैप पर रास्ता खोजकर, सुनीता ने कारगिल के पास अपने बेटे को छोड़ दिया और अकेले ही एलओसी की ओर बढ़ गई। रास्ते में फिसलने से उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हार नहीं मानी और आखिरकार पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गई।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने पहले तो इसे हल्के में लिया, लेकिन जब मामला ऊपर तक पहुंचा, तो सेना हरकत में आई। सुनीता को आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और कई दिनों तक पूछताछ की गई। भारतीय एजेंसियों को अब तक की पूछताछ में कोई संवेदनशील जानकारी साझा किए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सुनीता की पाकिस्तान यात्रा को लेकर पुलिस के शक खत्म नहीं हुए हैं।

सुनीता के बैंक खाते की जांच में यह सामने आया है कि उसे कुछ भारतीयों से ऑनलाइन पैसे मिले हैं। पुलिस अब इन ट्रांजैक्शनों की तहकीकात कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और मकसद तो नहीं था। बताया जा रहा है कि सुनीता ने नागपुर से  2 मई को मानसिक उपचार के दस्तावेज तैयार कराए और 4 मई को अमृतसर रवाना हो गई थी। इतनी तेजी से उठाए गए कदमों पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

क्या सुनीता का पीओके जाना सिर्फ एक व्यापारिक दौरा था या कुछ और? क्या इसमें किसी बड़े रैकेट का हाथ है? इन  सभी सवालों के जवाब  खुफिया एजेंसियां और पुलिस तलाश रही है