logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से वार कर तोड़ दी रीढ़ की हड्डी


नागपुर: वाड़ी परिसर अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस का कहना है कि वार इतनी जोर से किया गया है कि मृतका की रीढ़ की हड्डी टूट गई है. मृतक महिला का नाम आंबेडकर नगर वाड़ी निवासी प्रणाली उर्फ रानी दहाट (34) है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मृतका रानी दहाट वाड़ी स्थित आंबेडकर नगर में अपने पति ललित दहाट (38) के साथ रहती थी. ललित वाड़ी स्थित शिकारा नामक बार में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. रानी और ललित कि शादी 6 साल पहले हुई थी. आरोपी ललित की पहले भी एक शादी हो चुकी है और उसे पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. उसने रानी से दूसरी शादी की थी और वह दोनों यहाँ अलग रह रहे थे.

कुछ दिनों से ललित और रानी के बीच में अनबन चल रही थी. जानकारी के मुताबिक ललित को रानी के चरित्र पर शक था. इस बात को लेकर वह हमेशा उससे विवाद करता था. इसी शक के चलते हुए झगड़े में आरोपी पति ने रानी पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया और रानी की मौत हो गई. मालूम हुआ है कि ललित आज ही सुबह रानी को उसके मायके से लेकर आया था. फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की चर्चा है.