logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल में टेलर की हत्या; पत्नी पर किया गया वार, आरोपी फरार


यवतमाल: यवतमाल में टेलर की धारदार शास्त्रों से वार कर हत्या कर दी गई. मृतक समेत उसकी पत्नी पर भी वार किया गए. घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार रात संकट मोचन रोड पर माकड़े स्कूल के सामने हुई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

मृतक की पहचान संकट मोचन रोड निवासी अनिल गवई (45) के रूप में हुई है. मंगेश टेकाम ने अनिल की हत्या की है. मृतक की संकट मोचन रोड पर मंकी स्कूल और संताजी मंदिर के आसपास दर्जी की दुकान है.

शुक्रवार रात हत्यारे वहां पहुंचे और बहस के बाद टेलर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सिर और गर्दन पर चोट लगने से टेलर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उनकी पत्नी को भी चाकू मारा गया. टेलर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई. हत्या की सूचना के बाद अवधूतवाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है.