logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 17 लाख रुपए की सागौन की लकड़ियां और मालवाहक गाड़ी जब्त, सड़क अर्जुनी वन विभाग की कार्रवाई


गोंदिया: सड़क अर्जुनी में अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी ले जा रहे तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वन विभाग ने इस कार्रवाई में 17 लाख रुपये कीमत की सागौन की लकड़ियां और एक मालगाड़ी जब्त की है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी मिथुन तरोने रात के समय गश्त पर थे। उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि फुटाला गांव के पास शेंडा क्षेत्र से एक मालवाहक गाड़ी बिना लाइसेंस के सागौन के पेड़ों का परिवहन कर रही है। वन विभाग की टीम ने एक मालवाहक को रोक और उसकी तलाशी लो। जांच के दौरान वाहन से 17 लाख रुपये कीमत की सागौन की लकड़ियां निकलीं। टीम ने लकड़ियों समेत वाहन को जब्त कर लिया। 

सड़क अर्जुनी तहसील में सागौन के पेड़ों की चोरी और रेत चोरी को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन तरोने एक्शन मोड में काम करते नजर आ रहे हैं। वर्तमान में, तहसील में सागौन चोरी का कारोबार बड़े पैमाने पर होने के कारण, वन परिक्षेत्र अधिकारी बिना किसी अधिकारी को सूचित किए रात में गुप्त तरीके से गश्त करते हैं। जब से मिथुन तरोने ने वन परिक्षेत्र कार्यालय सड़क अर्जुनी का कार्यभार संभाला है, तब से सागौन ठेकेदारों और रेत तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।