logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल चोरी करने वाली टोली का किया पर्दाफाश


नागपुर: शहर के भीड़भाड़ वाली जगह से मोबाइल छीन कर फरार होने वाली एक टोली का पर्दाफाश करते हुए तहसील पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते थे और इन मोबाइल फोन को कम कीमत में नागपुर शहर में काम धंधे के लिए बाहर से आने वाले गरीब लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने इस ने आरोपियों  से अभी तक करीब 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

तहसील पुलिस थाने के अमीर होटल के पास 26 मई को फरियादी रमेश लालवानी  अपनी मां के साथ सड़क से पैदल खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात यूवकों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।

जांच के दौरान ही पुलिस को परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी दिखाई दिए थे। जिसके आधार पर ही पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में कुलदीप निशाद और रूपक साहू व एक नाबालिग का समावेश है।

पूछताछ में इन तीनों आरोपियों ने तहसील थाना परिसर सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रो से भी मोबाइल फोन चुराने की कबूली दी। उनकी निशान देही पर करीब 17 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं जिनकी कीमत 2 लाख 44 हजार रुपये बताई जा रही  है।