logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील पुलिस ने 550 ग्राम एमडी की जब्त, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार


नागपुर: तहसील पुलिस ने मैफोड्रॉन ड्रग्स के एक बड़े मामले का पर्दाफ़ाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 550 ग्राम एमडी मिली है। पेशे से ऑटो चालक यह आरोपी इस ड्रग्स की तस्करी के धंधे में लिप्त मिला है।

शहर में कुछ समय से एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने धंतोली परिसर स्थित एक होटल में छापा मार कर आठ आरोपियों को एमडी के साथ गिरफ्तार किया  था और इस मामले की जांच के दौरान ड्रग तस्करों के तार मोमिनपुरा की इप्पा गैंग से जुड़ते हुए मिले। 

इसी कड़ी में तहसील पुलिस ने भी ड्रग तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को 550 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यह आरोपी मोहसिन खान हामिद खान बताया जा रहा है जो कि पेशे से एक ऑटो चालक है। 

पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी की मोहसिन खान एमडी ड्रग्स तस्करी के धंधे में लिप्त है और उसके घर में बड़ी मात्रा में यह ड्रग्स रखी हुई है। इसी सूचना पर मोहसिन खान के दीवान शाह तकिया स्थित घर में पुलिस ने छापा मार कर यह एमडी बरामद की है। पकड़े गए माल की कुल कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पूछताछ में इस ड्रग्स तस्करी के तार भी मुंबई से जुड़े हैं। अब पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों के भी तलाश कर रही है।