logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर-गोंदिया रेलखंड में किन्नरों का आतंक, TTE पर जानलेवा हमला!


नागपुर: नागपुर-गोंदिया रेल सेक्शन में ट्रेन में अवैध वसूली रोकने पर टिकट चेकिंग अधिकारी यानी TTE पर किन्नरों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर  ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आइए देखते हैं क्या था पूरा मामला: 

नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर सोमवार दोपहर यह भयावह घटना सामने आई. ट्रेन नंबर 12106 विदर्भ एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी थी, तभी करीब 10 से 15 किन्नरों ने TTE को निशाना बनाकर उसका पीछा किया. TTE ने जान बचाने के लिए एसी कोच के टॉयलेट में शरण ली, लेकिन गुस्साए किन्नर वहां भी पहुंच गए और दरवाजा पीट-पीटकर बाहर निकलने की धमकी देने लगे.

सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि TTE लगातार बिना टिकट यात्रा कर रहे किन्नरों से नियम अनुसार पेनल्टी वसूलते थे. रेलवे सूत्रों का कहना है कि किन्नरों को TTE की लोकेशन बताने में एक अवैध वेंडर की भूमिका हो सकती है.

हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के दौरान स्टेशन पर GRP और RPF की मौजूदगी के बावजूद किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया और किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. सवाल उठता है कि क्या कानून व्यवस्था की अनदेखी हो रही है या फिर रेलवे सुरक्षा बल भी बेबस है?

यह मामला रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. क्या रेलवे अब किन्नरों के आतंक के आगे नतमस्तक हो गया है? यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे? यह देखना अहम होगा. फिलहाल, इस घटना ने रेलवे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है.