logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वाड़ी में कुख्यात बदमाश का आतंक, पेट्रोल डालकर जलाए पडोसी के तीन वाहन, इलाके में खौफ का माहौल


नागपुर: नागपुर के वाड़ी थाना क्षेत्र में एक खौ़फनाक वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। देर रात एक कुख्यात बदमाश ने न केवल अपने पड़ोसी के वाहन को आग के हवाले किया, बल्कि पूरे परिवार को डर और आतंक से भर दिया।

यह घटना रात 8 बजे के आसपास घटी, जब आरोपी सेंटी मानेराव ने सुरेंद्र गजभिए के घर के बाहर पेट्रोल डालकर उनकी इंडिका कार और दो एक्टिवा वाहनों को आग लगा दी। बदमाश ने सीसीटीवी कैमरे को भी नष्ट कर दिया ताकि उस की पहचान न हो सके। 

सुरेंद्र गजभिए और उनका परिवार पूरी रात इस हादसे से उबरने की कोशिश करता रहा। आग की लपटें घर के भीतर तक पहुंच गईं, लेकिन समय रहते परिवार और किराएदार सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

बताया जा रहा है कि आरोपी सेंटी मानेराव पहले भी कई बार जेल जा चुका है, और हाल ही में वह तड़ीपारी खत्म कर शहर में लौटा है। उसकी असामाजिक गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे परिवार और इलाके के लोग दहशत में हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि अपराधी के इन कृतयों के बावजूद पुलिस ने वक्त रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। परिवार ने पुलिस की नाकामी को लेकर रोष जताया है। वाडी पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है और आरोपी पर MPDA के तहत कार्यवाही  करने वाली है। 

देखें वीडियो: