logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: कामठी में बढ़ा चोरों का आतंक, वेकोलि कामठी उपक्षेत्र कार्यरत सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला


नागपुर: वेकोलि कामठी उपक्षेत्र अंतर्गत चोरों का इतना आतंक बढ़ गया है कि चोरों ने वेकोलि कामठी उपक्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सुरक्षाकर्मी पर ही जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें सुरक्षा कर्मी का गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में इलाज चल रहा है.

नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले कन्हान थाना अंतर्गत एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माईस में कार्यरत सुरक्षा कर्मी किशोर सुर्यवंसी रात 12 से 1 बजे के बीच अपनी ड्यूटी निपटाकर अपने घर जा रहा था. इसी बीच ट्रक की आड़ में छुपकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने डंडे एवं बियर की बाटल से सुरक्षा कर्मी के सर पर हमला कर दिया. हमले के बाद जहां हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए. 

वहीं वेकोलि कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षा कर्मी को चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर DYSP डॉ संतोष गायकवाड़ एवं कन्हान पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. आगे की जांच शुरू है.