logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

गुजरात से ट्रक चुरा उत्तरप्रदेश जा रहे आरोपी को खामगांव में किया गया गिरफ़्तार


बुलढाणा- बुलढाणा में एक शातिर चोर को गिरफ़्तार किया गया है.यह चोर कोई सामान नहीं बल्कि एक पूरा ट्रक ही चूका कर फ़रार हो गया था.उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़,हैसी परजी निवासी मोहम्मद मुकीम मोहम्मद सगीर ने डुब्लिकेट चाभी के सहारे गुजरात के सोनगड पुलिस थाने के तहत आने वाले होटल ताज परिवार से एक ट्रक को चुरा लिया था.यह घटना 13 अक्टूबर की है.आरोपी ड्राइवर GJ 05 BV 4013 नामक ट्रक को लेकर बुलढाणा के रास्ते उत्तरप्रदेश जा रहा था.यह घटना होने के बाद गुजरात पुलिस ने पड़ोसी राज्यों को इसकी सूचना दी थी.इसी सूचना के आधार पर खामगांव पुलिस भी ट्रक की खोजबीन में जुटी थी. खामगांव की शिवाजीनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जो इस चोरी के ट्रक की वारदात से मिलती जुलती थी.पुलिस ने जाल बिछाकर गुजरात से चोरी हुए ट्रक को जुगनु टी पॉइंट के पास जप्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया.