logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर शहर पुलिस के शिकंजे में गड़चिरोली में डकैती कर भागे आरोपी


नागपुर: गड़चिरोली जिले के कोरची थाना क्षेत्र में डकैती की एक वारदात को अंजाम देकर फरार हुए 6 आरोपियों को नागपुर  क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 की टीम ने तहसील परिसर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने तीन दिन पहले कोरची में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था और गड़चिरोली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

गड़चिरोली जिले के कोरची थाना क्षेत्र में डकैती की एक वारदात को अंजाम देकर आरोपी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में भंडारा से होते हुए नागपुर की तरफ आने की जानकारी  मिली थी. गड़चिरोली पुलिस ने नागपुर पुलिस को यह जानकारी दी थी.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी सुदर्शन मुमक्का ने अपनी टीम को जांच के आदेश दिए. यूनिट 5 की टीम इसकी जांच में जुटी थी. इस दौरान आरोपियों का लोकेशन गांधीबाग के आस-पास का मिला था. ऐसे में पुलिस ने परिसर के सभी होटलों की जांच करना शुरु किया. भावसार चौक पर स्थित होटल इंडिया सन के सामने पुलिस को संदिग्ध वाहन दिखाई दिया.

पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुछ देर पहले ही होटल में दाखिल हुए हैं. घेराबंदी कर पुलिस ने 6 आरोपियों को होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में राजनांदगांव, छत्तीसगड़ निवासी विजयकुमार सरगिनकुमार गुप्ता, गणेश्वर सिन्हा, राकेश कुमार गुप्ता, चुंबन रामखिलावन शाहू, कुशाल राजेंद्र प्रसाद और नीलेशसिंह सुरेंद्रसिंह गहेरवार का समावेश है.

आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी गड़चिरोली पुलिस को दी गई. कोरची थाने की एक टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें साथ लेकर वापिस गड़चिरोली लौट गई.