logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत; अपनी नाबालिग बेटी के साथ …. मामला सामने आने पर कर ली आत्महत्या


अकोला: मुर्तिजापुर में मानवता को कलंकित करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। वहीं, मामला सामने आने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने आत्महत्या भी कर ली। नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मुर्तिजापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक रहे पिता ने रात करीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली।

14 वर्षीय शिकायतकर्ता लड़की द्वारा मुर्तजापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के साथ आरोपी पिता ने संबंध बनाया। पिता ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वि उसकी मां को मार डालेगा। आरोपी पिता साल 2022 से लगातार अपनी नाबालिग बेटी के साथ यह घिनौना कृत्य करता आ रहा था।  

मार्च महीने में पीड़ित बच्ची को मासिक धर्म नहीं आने पर उसकी मां को चिंता हुई। मां ने जब बच्ची से पूछा तब उसने सारी सच्चाई बताई और मामला सामने आया। इसके बाद बच्ची की शिकायत पर बडनेरा पुलिस स्टेशन और मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस द्वारा आरोप दर्ज किए जाने के बाद सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मुर्तिजापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक पिता ने मालगाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

देखें वीडियो: