logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मजदूर ने चोरी कर शराब पी इसी से गुस्साए मालिक ने उसे जला दिया


नागपुर - नरखेड़ तहसील के उमठा गांव में चोरी कर दारू पीने के शक में एक मजदुर को जलाने का प्रयास किया गया.इस घटना में जख़्मी मजदुर को इलाज के लिए नागपुर में जीएमसी में भर्ती कराया गया है.रामठी गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश अशोकराव ठाकरे जख़्मी मजदुर का नाम है जबकि 28 वर्षीय जीवन भाऊसाहेब पवार आरोपी का नाम है.राजेश,जीवन के यहाँ मजदूरी का काम करता है.पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को राजेश,जीवन के पास मजदूरी के पैसे मांगने गया.इस दौरान जीवन को शंका हुई की उसने उसकी शराब चुराकर पी ली है.इसी बात से ग़ुस्साए जीवन ने पहले राजेश की चप्पल से पिटाई की इसके बाद आरोपी ने राजेश की पैंट उतरवाकर उसमे पेट्रोल डाला और आग लगा दी.राजेश ने जैसे तैसे आग को बुझाया और इलाज के लिए पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती हुआ.राजेश द्वारा जलालखेड़ा थाने में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.उसे अदालत में पेश किये जाने के बाद आरोपी को 4 सितंबर तक पुलिस कस्टड़ी में भेज दिया। राजेश 10 से 15 प्रतिशत तक जला हुआ है जिस पर मेडिकल में इलाज शुरू है.