logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-हावड़ा रूट पर कामठी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका


नागपुर: नागपुर-हावड़ा रूट पर कामठी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से खलबली मच गई है। शव सुबह पांच बजे मिला। मृतक युवक की पहचान ईश्वर नरेंद्र कोतुलवार (22, बाबा बुद्धजी नगर, इंदौरा, नागपुर) निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जाँच में युवक के ट्रेन से निचे गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रायपुर में रहता और काम करता है। छुट्टी होने के कारण मंगलवार को वह अपने परिवार के पास नागपुर आया था। गुरुवार को वह वापस रायपुर के लिए रवाना हुआ। नागपुर-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस से युवक रायपुर जाने के लिए निकला। हालांकि, गुरुवार सुबह शव कामठी रनाला के शहीद नगर इलाके में रेलवे पटरी पर मिला। 

शव मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उप-जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई।