logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दाभा गांव में हत्या कर अज्ञात व्यक्ति के शव को नदी में फेंका


 भंडारा: जिले के दाभा गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना वरठी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दाभा कोथूर्णा मार्ग पर स्थित एक नदी के पुल के पास हुई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों ने शव देखा और तुरंत इसकी सूचना वरठी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी हत्या किसने की।पुलिस ने इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और किसी भी प्रकार के सुराग के लिए स्थानीय नागरिकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इस अनजान व्यक्ति की हत्या ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है।स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से मामले में किसी भी प्रकार की सूचना देने की अपील की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान करने की उम्मीद है।