logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुख्यात अपराधी राजा गौस की हैवानियत; व्यक्ति को नग्न कर दी अमानवीय यातनाएं; पेचकस से निकाले दांत


नागपुर: शहर में कुख्यात अपराधी राजा गौस की हैवानियत सामने आई है। राशन तस्करी को लेकर विवाद में उसने अपने ही एक साथी को अगवा कर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया। पुलिस ने आरोपी राजा गौस और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार यह घटना 18 मई की है। कुख्यात गुंडा राजा गौस सरकारी अनाज की तस्करी का रैकेट चला रहा था, जिसमें पीड़ित  आरिफ और एक अन्य व्यक्ति उसके साझेदार थे। यह रैकेट नंदनवन थाना क्षेत्र में संचालित होता था। पैसे के बंटवारे को लेकर राजा गौस का अपने भागीदारों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में राजा गौस पीड़ित से 7 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

शनिवार शाम राजा गौस आठ-दस साथियों के साथ वाठोड़ा इलाके में पीड़ित के घर पहुंचा। वहां से हथियार की नोंक पर पीड़ित को अगवा कर नंदनवन थाना परिसर में स्थित उसके ही अनाज गोदाम में ले  गया। वहां पीड़ित को नग्न कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उसे मानकापुर इलाके में एक मकान में ले गए, जहां पलंग से बांधकर पांच घंटे तक अमानवीय यातनाएं दी गईं।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान राजा गौस और उसके साथियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पीड़ित के दांत पेचकस से निकाले, डंडों से मारपीट की, जिससे वह बेहोश होने की कगार पर पहुंच गया। डर और दर्द के चलते पीड़ित ने खुद पर नियंत्रण खो दिया और शौच तक कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका मल उसके ही मुंह में डालने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, राजा गौस ने पीड़ित के चेहरे पर लघुशंका भी की।

यातनाओं का यह सिलसिला करीब पांच घंटे  तक चला। इस दौरान आरोपी पीड़ित से उसके दूसरे भागीदार ईस्माइल का ठिकाना पूछते रहे और उसे भी ऐसा ही हश्र भुगतने की धमकी देते रहे। आखिरकार देर रात पीड़ित को छोड़ दिया गया। इस बर्बर घटना से सदमे में आए पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर मंगलवार को वाठोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही वाठोड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई। छापेमारी कर राजा गौस और उसके साथी सलीम खान उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

राजा गौस वही अपराधी है जो नागपुर में जेल ब्रेक का सूत्रधार रहा है और एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था। अब एक बार फिर उसकी आपराधिक गतिविधियों ने शहर को दहला दिया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है ।