logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli: हेडक़्वार्टर वापस लौटी सी60 टीम, बैंड-बाजे और गुलाब देकर किया गया जोरदार स्वागत


गडचिरोली: एंटी नक्सल अभियान (Anti-Naxal) में लगी सी60 टीम (C60 Team) और गडचिरोली पुलिस (Gadchiroli Police) को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। नक्सली सप्ताह पर बड़ा हमला करने के इरादे बैठे नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई गोलाबारी में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सली अभियान में मिली बड़ी कामयाबी के बाद गुरुवार को सी60 टीम वापस पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारीयों और साथियों ने बैंड बाजा सहित गुलाब का फूल देकर पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया। 

ज्ञात हो कि, 17 जुलाई को 12 से 15 नक्सली नक्सली सप्ताह पर बड़ा हमला करने के इरादे से जरावंडी पुलिस सीमा के वंडोली वन क्षेत्र में एकत्र हुए थे। इस संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने उस क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके मुताबिक, विशेष नक्सल विरोधी दस्ता सी60 के 200 जवान भारी बारिश में वंडोली वन क्षेत्र में एक मिशन पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी की। जवानों की जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सली मारे गये। कुछ नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सरकार ने किया इनाम घोषीत

पुलिस और सी60 टीम को मिली इस कामयाबी पर राज्य सरकार ने इनाम देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 51 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। राशि को दोनों में बांटा जाएगा।