logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मामले की होगी नए सिरे से जाँच, अदालत ने सोंटू जैन को शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में भेजा


नागपुर: अनाज व्यापारी से 58 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले बुकी सोंटू जैन की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। शनिवार को जैन की कस्टडी ख़त्म हो गई थी, जिसे आज अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने शुक्रवार 27 अक्टूबर तक उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इसी के साथ मामले में नहीं जानकारी सामने आई है, जिसके तहत पुलिस आखिरी कड़ी तक जाने के लिए नए सिरे से मामले की जांच शुरू करेगी। 

अदालत से मांगी थी नौ दिनों की कस्टडी 

शनिवार को सोंटू की पुलिस हिरासत खत्म होने पर क्राइम ब्रांच ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन गेमिंग ऐप धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए अदालत से 9 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने सोंटू को 27 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब 27 अक्टूबर तक रिमांड पर लिए जाने के बाद पुलिस सोंटू से नए सिरे से गहन पूछताछ करने जा रही है।

आरोपी बैंक मैनेजर अंकेश खंडेलवाल और सोंटू की मदद करने वाले डॉ. गौरव बग्गा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट ने उन्हें 8 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया. ये दोनों सोंटू के दोस्त हैं और सोंटू के बैंक लॉकर से सोना और पैसे निकाले थे।