logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

चौकीदार ने महिला की अश्लील फोटो निकाली,उसके बाद शुरू किया पैसे और अस्मत लूटने का सिलसिला


अकोला: महिला के अश्लील फोटो निकालकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.आरोपी की वजह से महिला इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने आत्महत्या करने का कदम तक उठा लिया। आरोपी महिला जिस जगह काम करती थी वहाँ चौकीदार के तौर पर काम करता था.पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला के अश्लील चित्र चोरी से निकाल लिए थे.जिसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था.आरोपी ने फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए न केवल लगातार उसके यौन शोषण किया बल्कि उसके सोने के गहने भी ले लिए.आरोपी लगातार धमकी देकर महिला से पैसे लेता रहा.लगातार हो रहे अत्याचार से त्रस्त आकर 34 वर्षीय महिला ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। महिला द्वारा जानलेवा कदम उठाये जाने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह साड़ी वर्कर के तौर पर काम करती है.उसके काम करने वाले स्थान में चौकीदार के रूप में काम करने वाले आरोपी कैलास अशोक धाबे  ने चोरी से उसके कुछ अश्लील फोटो खींच लिए और उसके बाद से उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा.