logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: टिकट दलालों की धरपकड़ शुरू, तीन लोग गिरफ्तार, 35 टिकटों सहित कंप्यूटर जब्त


नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल द्वारा त्योहारों के सीजन के मद्देनजर अवैध टिकट दलालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नागपुर समेत डोंगरगढ़ और छिंदवाड़ा में तीन दलालों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों के पास से 35 टिकटों सहित कंप्यूटर और अन्य सामग्री बरामद की गई है.

इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए दलालों में जरिपटका निवासी जुगलकिशोर कश्यप डोंगरगढ़ निवासी राजेश कुमार वर्मा और कोहमा जिला छिंदवाड़ा निवासी रूपेश बघेल का समावेश है. 

जरिपटका में अंजाम दी गई कार्रवाई में जुगल किशोर केके कंसल्टेंसी नाम से दुकान की आड़ में अवैध टिकट दलाली का यह काम कर रहा था. उसकी दुकान में छापामार कारवाई कर पर्सनल आईडी पर बुक की गई चार टिकटें बरामद की है. पूछताछ में उसने कमिशन पर ट्रेनों की टिकट बुक करना कबूल किया है. 

इसी तरह डोंगरगढ़ से राजेश के पास से 15 पुरानी टिकटें बरामद की गए हैं. साथ ही छिंदवाड़ा निवासी रुपेश से भी 15 पुराने टिकट मिले हैं. इन तीनों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.