logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ब्लैकमेल कर अपराधी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी रोशन शेख की निकाली परेड; इलाके में घुमाया


नागपुर: नागपुर के सदर पुलिस थाना अंतर्गत ब्लैकमेल कर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी रोशन शेख को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसे पूरे इलाके में पैदल घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में खलबली मच गई वहीं नागरिकों ने पुलिस की भूमिका का स्वागत  किया है।

जानकारी के अनुसार, रोशन शेख के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, अपहरण, फिरौती वसूली और रेप सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. कुछ महीने पहले ही वह मोका के मामले में बरी होकर जेल  से बाहर आया था. इसी दौरान उसने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया. शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल के कमरे में रेप किया।

दूसरी युवती के साथ भी उसके संबंध होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने उससे दूरी बना ली थी. इसके बाद रोशन ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और शोषण करता रहा. पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला तो जातिवाचक शब्दों का उपयोग कर शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत यह मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे  पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

पूछताछ में भी रोशन ने पुलिस से कोई सहयोग नहीं किया था. लिहाजा सोमवार को सदर पुलिस उसे पैदल ही फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उसके घर पर ले गई. चौराहे से फ्लैट तक उसे पुलिस की घेराबंदी में परेड निकाली गई. नागरिकों ने इसके फोटो और वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सदर पुलिस ने बताया कि वाहन खराब होने के कारण उसे पैदल ले जाया गया था।