logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रंगदारी लेने आए अपराधी का किया प्रतिकार, धारदार शास्त्र से हुआ हमला, नाश्ते का ठेला चलाने वाले समेत दो जख्मी


नागपुर: नंदनवन थाना अंतर्गत एक कुख्यात अपराधी ने नाश्ते का ठेला लगाने वाले से रंगदारी मांगी और मना करने पर चाकू मार दिया। हालांकि जब पड़ोसी उसे बचाने के लिए दौड़ा तो उसपर भी हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ  जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार यह अपराधी  नंदनवन झोपडपट्टी निवासी रजत मनोहर मेश्राम  है जिसके खिलाफ इससे पहले दुष्कर्म और शराब तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं जबकि जख्मियों में आनंद चेट्टी और राजकुमार भैसवार शामिल हैं. 

आनंद नंदनवन परिसर में चाय-नाश्ते का ठेला लगाता है. सुबह वह ठेला लगाने की तैयार कर रहा था. इस बीच रजत वहां पहुंचा और रंगदारी करते हुए उसे धमकाने लगा। शराब पीने के लिए पैसे मांगे. आनंद ने मना किया तो उसने चाकू निकालकर वार कर दिया.    

इस हंगामे के पड़ोसी राजकुमार ने आनंद को बचाने का प्रयास किया तो रजत ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई बावजूद इसके रजत हवा में चाकू लहराते हुए सभी को देख लेने की धमकी देता रहा और बाद में वहां से फरार हो गया। आनंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद में रजत को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया. 

देखें वीडियो: