logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में बढ़ता जा रहा अपराधियों का दबदबा, मंगलवारी ब्रिज के नीचे खुलेआम हो रही गांजे की बिक्री


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में अपराधियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। मंगलवारी ब्रिज के नीचे रेलवे की ज़मीन पर खुलेआम गांजे की दुकान चल रही है। यहां 100 रुपये में गांजे का पैकेट खरीदना बेहद आसान हो गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि रेलवे सुरक्षा बल और लोहमार्ग पुलिस को इसकी भनक तक नहीं या फिर वो जानबूझकर इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

नागपुर रेलवे आउटर इलाके में  दिन-दहाड़े गांजे की अवैध बिक्री हो रही है। यहां ट्रेनें धीमी होने के कारण नशे के आदी यात्री उतरकर गांजा खरीदते हैं और वापस ट्रेन में सवार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले देसी शराब बेची जाती थी, लेकिन अब नशे का धंधा और बढ़ चुका है।

यहां हर दिन अपराधी और नशेड़ी इकट्ठा होते हैं। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।" रेलवे परिसर में लगातार बढ़ते अपराधों से यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पहले यहां शराब और जुए का अड्डा चलता था और अब खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। लेकिन RPF और GRP सिर्फ चोरों की धरपकड़ में लगी हैं, जबकि इस गंभीर अपराध को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अब देखना होगा कि क्या रेलवे प्रशासन और पुलिस इस अवैध धंधे पर लगाम लगाएगी, या फिर नागपुर रेलवे आउटर इसी तरह अपराधियों का अड्डा बना रहेगा।