logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचा मासूम पीड़िता का पिता, चार वर्ष से नहीं देखी नाबालिग ने माता-पिता की सूरत


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत एक दंपति ने अपने घर में 10 वर्ष की बच्ची को  बंधक बनाकर अत्याचार किये जाने का खुलासा हुआ था इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से  पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। न्यायालय ने तहा अरमान खान और उसके साले अजहर को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है। हुड़केश्वर पुलिस द्वारा आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की जानकारी मिलने पर सीपी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही डीसीपी जोन 4 विजयकांत सागर को जांच के आदेश भी दिए है। इस बीच पीड़ित बच्ची के पिता बुधवार को नागपुर पहूंच गए। वो बंगलुरु में मजदूरी करके अपने परिवार का उदरनिर्वाह करते है। चार लड़कियों में पीड़ित बच्ची सबसे छोटी थी। आर्थिक हालत ठीक नहीं थे। ऐसे में अरमान खान ने बच्ची को अपने साथ नागपुर ले जाकर पढ़ाने-लिखाने का भरोसा दिलाया था।

पिछले 4 वर्ष में एक बार भी बच्ची ने माता-पिता की सूरत नहीं देखी। केवल फोन पर ही बातचीत करवाई जाती थी। कुछ भी शिकायत करने पर बच्ची को और प्रताड़ित करने की धमकी दी जाती थी। बताया जाता है कि अजहर लगातार बच्ची को हवस का शिकार बना रहा था। महज 10 वर्ष की बच्ची को शरीर में विकास होने के लिए इंजेक्शन दिए जा रहे थे। इसीलिए वह अपनी उम्र से बड़ी दिखाई देने लगी थी। मंगलवार को आरोपी अरमान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वह अधिकारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात करता दिखाई दिया। उसे मनपसंद भोजन करवाने का भी आरोप लगाया गया। इस पर सीपी ने बुधवार को हुड़केश्वर पुलिस की क्लास ली. संबंधित अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही जोन के डीसीपी को जांच के आदेश दिए. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी करने के साथ उसके परिवार को सूचना देना अनिवार्य है। परिजनों को सूचित करने के लिए ही उसे फोन दिया गया था।