logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बेटी के रिश्ते से नाखुश थे पिता, साथियों के साथ मिलकर युवक का किया अपहरण; पुलिस ने चार के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक के युवती के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर, युवती के पिता और उनके साथियों ने युवक का पहले अपहरण किया, फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की. इतना ही नहीं, उसे दोबारा युवती से बात न करने की धमकी देकर एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवक की पहचान आर्यन देवेंद्र खोब्रागड़े के रूप में हुई है, जिसका कैन वॉटर सप्लाई का व्यवसाय है। जानकारी के अनुसार, आर्यन पिछले चार सालों से एक लड़की के साथ रिश्ते में था। जब इस रिश्ते की भनक लड़की के पिता, बबलू, को लगी, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आर्यन को सबक सिखाने की ठान ली। 

मंगलवार दोपहर, आर्यन अपनी मोपेड से राजकुमार केवलरामानी स्कूल के पास था। तभी बबलू अपने तीन साथियों के साथ एक कार में वहां पहुंचा। तथा बेटी के साथ बात करने के चलते गाली गलौज करने लगा। तभी बबलू ने आर्यन की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने जबरदस्ती आर्यन को कार में बैठाया और उसे कपिलनगर के नारी इलाके में ले गए। वहां चारों ने मिलकर लाठियों से आर्यन को बुरी तरह पीटा।

पिटाई के बाद बबलू ने आर्यन को जान से मारने की धमकी दी  इसके बाद चारों आरोपी आर्यन को सुगतनगर इलाके में फेंक कर फरार हो गए। किसी तरह आर्यन ने अपने एक दोस्त के मोबाइल से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। बाद में उसने जरीपटका थाने में जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आर्यन की शिकायत पर अपहरण, मारपीट और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत बबलू और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। हालांकि यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।