logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पुलिसकर्मी के दोस्त ही बने दुश्मन,साथ में शराब पीने के बाद उतारा मौत के घाट


यवतमाल - यवतमाल में पुलिस मुख्यालय के सामने ही  पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या के मामले में वारदात के महज कुछ घंटो के भीतर ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.गिरफ़्तार दोनों आरोपी न सिर्फ मृतक हवलदार  निशांत खड़से के दोस्त थे बल्कि उनका सीधा संबंध पुलिस विभाग से था.आरोपी अभिषेक बोनडे और कुंदन विनोद मेश्राम मृतक निशांत के दोस्त थे और वारदात से ठीक पहले तीनों ने साथ में बैठकर बार में शराब भी पी थी.

आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने बताया की बुधवार को मृत हवलदार जो पुलिस के बॉन्ड पाठक में कार्यरत है उसे आंगनवाड़ी सेविकाओं के मोर्चे की ड्यूटी में तैनात किया गया था.इसके बाद सारे कर्मचारी वापस लौट आये लेकिन निशांत की रिपोर्टिंग नहीं मिली थी.जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के पास ही उसका शव बरामद हुआ था.पुलिस ने इस मामले की जाँच को कुछ घंटो में ही निपटाते हुए दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.
गिरफ़्तार दोनों आरोपी और मृतक पुलिस कॉलोनी में ही रहते थे.दोनों आरोपियों में से एक सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी का बेटा है जबकि एक का रिश्तेदार पुलिस विभाग में दोनों अपने परिजनों की ही वजह से पुलिस कॉलोनी में रहते थे.मृतक और दोनों आरोपियों ने हत्या की रात दो अलग-अलग बार में बैठकर शराब पी इसके बाद निशांत की लाश बरामद हुई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया की मृतक और आरोपी दोस्त थे प्राथमिक जाँच में पुराने विवाद में हत्या किये जाने की जानकारी है निकल कर सामने आयी है पुलिस फ़िलहाल मामले की जाँच कर हत्या की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.