logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

नीट की परीक्षा में फेल होने की निराशा में छात्रा ने दी जान


 अकोला -नीट में उम्मीद के अनुसार नंबर नहीं मिलने पर निराश होकर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। ये घटना अकोला की है। अकोला शहर से होकर बहने वाली मोर्णा नदी में कूदकर छात्रा ने ख़ुदकुशी की।  मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए NEET का परिणाम जारी हो गया है। कइयों के डॉक्टर बनने का सपना पूरा हुआ तो कइयों के सपने टूटे है। लेकिन वो दोबारा प्रयास कर रहे। लेकिन अकोला की रोहिणी ने तो NEET  में सफलता नहीं मिलने पर जिंदगी से ही हार मान ली। रोहिणी ने इस बार दोबारा से NEET की परीक्षा दी थी , लेकिन उसे उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले थे।  इसलिए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिलना मुश्किल होता। इसीलिए वो काफी निराश थी। घटना वाली सुबह वो अपने घर निकलकर शहर से होकर बहने वाली मोर्णा नदी के पुल से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली। इस घटना से उसके घर वाले भी काफी आहत है।