logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ किया अत्याचार, वसंतनगर पुलिस ने मामला किया दर्ज


यवतमाल: पुसद तहसील के एक गांव में रहने वाले एक युवक की एक युवती से दोस्ती की। उसके बाद, युवक ने बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। युवती ने इस बात से इनकार किया, तो युवक ने लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर वसंत नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

आरोपी युवक का नाम सूरज धुले (30) है. सूरज की अपने ही गांव में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गई। फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया. इसी बीच जब उसके चाचा के घर पर कोई नहीं था तो युवक ने पीड़िता को बुलाया और शारीरिक संबंध बनाते हुए तस्वीरें खींच लीं।

इसके बाद उक्त युवक ने फोटो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर लड़की के साथ बार-बार अत्याचार किया। शिकायत दर्ज कराने वाले दिन भी जब युवक ने शारीरिक सुख की मांग की तो पीड़िता ने इनकार कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। तो डरी हुई युवती ने अपने माता-पिता को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर वसंत नगर थाने पहुंचे और आरोपी सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वसंत नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तेजी से जांच शुरू कर दी है।