logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सहेली की मौत से तनाव में थी युवती, पानी टंकी में कूदकर की आत्महत्या 


नागपुर: तीन महीने पहले बेस्ट फ्रैंड ने आत्महत्या कर ली। इस हादसे के बाद युवती तनाव में रहने लगी। इस दौरान युवती के सपने में उसकी फ्रेंड दिखाई देने लगी। वह उसे अपने पास बुलाती थी। गुरुवार को युवती ने पानी के टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान प्रियंका सराटे (22, नंदनवन) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती के पिता नंदनवन स्थिति एक आइस कारखाने में काम करते थे और अपने परिवार के साथ नंदनवन इलाके में रहते थे। वहीं मृतक युवती एक दूकान में काम करती थी। तीन महीने के पहले युवती की बेस्ट फ्रेंड ने आत्महत्या कर ली। इस हादसे के बाद से युवती तनाव में रहने लगी। इसी दौरान युवती ने अपने परिजनों को बताया कि, उसकी फ्रेंड उसके सपने में आती है। वह उसे हर तरफ दिखाई देती है। युवती ने परिजनों को बताया की वह उसे अपने पास बुलाती है। बुधवार को युवती अपने पिता के आइस कारखाने में पहुंची और वहां मौजूद पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

बेटी के घर से गायब होने जाने के की शिकायत परिजनों ने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपनी खोजबीन शुरू की। जाँच के दौरान पुलिस ने युवती के पिता जिस कारखाने में काम करते थे उसकी भी तलाशी ली। जहां युवती का शव टंकी में दिखाई दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्य का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।