logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

डॉ बोंडे ने जिस लड़की को लव जिहाद का शिकार बताया था वो सामने आयी और बताया हाँ मै शिकार हुई


अमरावती- राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता डॉ अनिल बोंडे इन दिनों लगातार जिले में हो रहे लव जिहाद के मामलों को उठा रहे है.बीते दिनों उन्होंने आदिवासी बहुल इलाके मेलघाट के धारणी की एक लड़की के लव जिहाद का शिकार होने की बात कह रहे है.इस मामले में अब पीड़ित लड़की सकुशल वापस अपने घर लौट आयी है और उसने खुद मीडिया के कैमरों के सामने स्वीकार किया है की वह इसका शिकार हुई है.लड़की के हैदराबाद से वापस अमरावती लौटने के बाद बोंडे ने उसके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया की किस तरह से जिले के आदिवासी इलाके की इस लड़की को धमका कर और मानसिक रूप से लाचार बनाकर सोशल किया गया.बोंडे के मुताबिक प्रेम जाल में फंसकर इस लड़की से जबरन न सिर्फ शादी की गई बल्कि उसके साथ कई तरह के अत्याचार भी किये गए.


पीड़ित लड़की ने बताया की अकोला के आकोट निवासी शेख रईस नामक लड़का उसे अपने साथ हैदराबाद लेकर गया वहां एक मौलवी के घर में ही उसके साथ उसने शादी की.लड़की के मुताबिक जब वह अपने घर में थी तब उसे लडके का फोन आया और उसने अपनी जान देने की बात कहते हुए उसे आकोट मिलने बुलाया जब वह वहां पहुंची तो लड़का उसे अकोला में ट्रेन में बिठाकर हैदराबाद ले गया जहां वह दोनों विजयनगरम नामक इलाके में रहते थे.यहाँ एक मौलवी के उनकी शादी करवा कर दी.पहले कुछ दिन तो ठीक ठाक चला लेकिन इसके बाद उस पर अत्याचार शुरू हो गया.उसे गोमांस तक खाने के लिए मजबूर किया गया.

पीड़िता के मुताबिक उसे गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया 
इस 23 वर्षीय युवती के मुताबिक शादी के कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद उसके साथ गलत व्यवहार शुरू हो गया.उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया इतना ही नहीं गोमांस खाने के लिए भी उसे मजबूर किया गया.पीड़िता के मुताबिक एक दिन जब राईस काम पर गया था तो उसने अपनी माँ को फोन कर सारी हकीकत बताई जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उसे वहां से निकाला गया.
पीड़िता के द्वारा खुद ही अब इस मामले की आपबीती सुनाने के बाद डॉ बोंडे ने शेख रईस नामक युवक और उसका साथ देने वाले लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई किये जाने की मांग की है.