logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां का हैंडबैग चोरी, साढ़े 4 लाख का माल गायब


नागपुर: नवीन कामठी पुलिस थाना क्षेत्र के जबलपुर रोड स्थित द राज रॉयल हॉल में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां का कीमती सामान से भरा हैंडबैग चोरी हो गया। चोर ने यह वारदात उस समय की, जब महिला फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर गई थी।

पीड़िता वेंकटेश कॉलोनी, सीआरपीएफ कैंप, वडाली नाका, अमरावती निवासी ज्योति बसंत नाखले (55) हैं। अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए द राज रॉयल हॉल आई थीं। शादी के दौरान, ज्योति ने अपने हैंडबैग में सोने के आभूषण, 75,000 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखा था। जब वह फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर गईं, तो उन्होंने अपना बैग स्टेज के पास रखा। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनकी नजर बचाकर बैग चुरा लिया।

बैग गायब होने का पता चलते ही ज्योति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके। घटना में चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।