logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ACB के शिकंजे में रिश्वत मांगने वाला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार


गोंदिया: जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कनिष्ठ सहायक के बकाया बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत की मांगी थी।  

शिकायतकर्ता अर्जुनी मोरगांव तहसील के महागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। फिर्यादी के नक्सली भत्ते और अतिरिक्त मकान किराया का 6 लाख 7 हजार 320 रुपए का बिल बनाया गया। जिसके लिए वो अपने वरिष्ठ से संपर्क किया था।  

बाराभाटी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत डाॅ. अंबर मडावी के पास ही महागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है। इसलिए शिकायतकर्ता के बिल पर डॉ मडावी  हस्ताक्षर अनिवार्य था। लेकिन इसके लिए  डाॅ. अंबर ने 10 प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।  

शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था, इसलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर दी। जिसके बाद रिश्वतखोर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अंबर मडावी को गिरफ्तार किया। 

देखें वीडियो: