logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में बढ़े अपराधियों के हौसले, माउजर की नोक पर मांगी रंगदारी


नागपुर: इन दिनों शहर में आपराधी निरंकुश होते जा रहे हैं. आए दिन शहर के किसी न किसी थाना परिसर में घातक हथियारों का डर दिखाकर व्यवसायियों से अपराधी रंगदारी मांगते हैं. ऐसा ही एक मामला बजाज नगर पुलिस थाने के फार्महाउस किचन रेस्टोरेंट से सामने आया, जहां मौउजर की नोक पर पहले तो अपराधियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और बाद में ₹50000 की रंगदारी भी मांगी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराधी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सुनील पांडे बजाज नगर के फार्महाउस किचन रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं. 27 जुलाई की रात पांडे रेस्टोरेंट्स बंद कर रहे थे उसी दौरान अपराधी सुमित चिंतलवार अपने कुछ साथियों के साथ तीन कारों में सवार होकर रेस्टोरेंट पर पहुंचा और खाना मांगा. हालांकि, तब मैनेजर पांडे ने 11:30 बजे रेस्टोरेंट बंद होने का बताते हुए भोजन परोसने से मना कर दिया.

यह सुनते ही अपराधी आग बबूला हो गए और हंगामा मचाने लगे. सुमित के 3 साथी काउंटर के पास ही पेशाब करने लगे उन्होंने काउंटर में रखे पैसों को भी निकालने की कोशिश की. साथ ही रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की. मैनेजर ने होटल मालिक को फोन कर घटना के बारे में बताया.

अपराधी सुमित चिंतलवार ने तब गाली देते हुए हुए मालिक को भी धमकाया साथ ही माउजर दिखाते हुए रेस्टोरेंट चलाने के लिए होटल मैनेजर से ₹50000 की रंगदारी की मांग की. इसके बाद कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई. हालांकि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही ये सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे. रेस्टोरेंट के मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बजाज नगर पुलिस थाने में रंगदारी मांगने, तोड़फोड़ करने और गालीगलौज करने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश पुलिस कर रही है.