logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अपनी बच्ची के निकले हत्यारे माता-पिता, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार


अकोला: जिले के बाभुलगा गांव में एक लड़की की अचानक मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की मौत मारपीट होने की वजह से हुई है. इस मामले में पुलिस ने उसे पीटने वाले उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है.

अकोला से मुर्तिजापुर राष्ट्रीय महामार्ग के पास बाभुलगा में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को बेरहमी से पीटा गया। 30 जून को उल्टी के बाद बच्ची को उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। लेकिन लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। 

शहर पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुलकर्णी ने एमआईडीसी पुलिस को बच्चे के चेहरे पर पिटाई के निशान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने का आदेश दिया। पुलिस ने लड़की के पिता अब्दुल वसीम और मां रुकसाना परवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया है।