logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: युवती के गले से सोने की चेन छीनने वाला गिरफ्तार, गोंदिया शहर पुलिस की कार्रवाई


गोंदिया: खाना खाकर टहल रही युवती के गले से सोने की चेन खींच रहे चोर को में पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया। घटना गोंदिया शहर के निर्मल टॉकीज के सामने खालसा ढाबा के पास की है।

गोंदिया में सिंधी कॉलोनी की वंशिका जितेंद्र कागवानी खाना खाकर अपनी भाभी के साथ पैदल जा रही थी, तभी खालसा ढाबा के सामने एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार विपरीत दिशा से उनके पास आया और उनके गले से जबरन सोने की चेन खींच ली।

इसी दौरान वंशिका जोर से चिल्लाई तो सड़क से गुजर रहे सादे कपड़ों में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से करीब 60 हजार रुपये कीमत की 10 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद कर ली।

आरोपी का नाम नौमित सोनवणे है और उसके खिलाफ गोंदिया सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।