logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शालार्थ आईडी घोटाले में गिरफ्तारी का दौर जारी, पुलिस ने तीन सहायक शिक्षकों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के सायबर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सहायक शिक्षकों को फर्जी शालार्थ आईडी के माध्यम से सरकारी वेतन प्राप्त करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षकों पर सरकार को करीब 25 लाख से अधिक की आर्थिक हानि पहुँचाने का आरोप है।

फरियादी रविंद्र ज्ञानेश्वर पाटील, कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी, विभागीय शिक्षण उपसंचालक कार्यालय, नागपूर विभाग, की शिकायत पर यह मामला सायबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सतीश विजय पवार (34) सहायक शिक्षक, निवासी शाहूनगर, मानेवाडा, प्रज्ञा विरेंद्र मुले (38 वर्ष) सहायक शिक्षिका, निवासी सुर्योदय नगर, म्हालगीनगर, भूमिका सोपान नखाते (39 वर्ष) – सहायक शिक्षिका, निवासी सर्वश्री नगर, दिघोरी का समावेश है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि इन सभी ने शालार्थ प्रणाली का दुरुपयोग करते हुए फर्जी ID के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त की। इसके पश्चात आरोपी सतीश विजय पवार ने अगस्त 2023 से तथा आरोपी प्रज्ञा मुले और भूमिका नखाते ने जून 2024 से नियमित वेतन प्राप्त करना शुरू किया, जिससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

अब तक इस मामले में विभागीय शिक्षण उपसंचालक, शिक्षण अधिकारी, लिपिक, शाला मुख्याध्यापक और संचालक समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा गिरफ्तारियों के साथ यह संख्या 17 हो गई है। सायबर पुलिस की जांच जारी है, और इसमें और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।