logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हत्याओं का सिलसिला जारी, पुराने विवाद में जेल से छूटे अपराधी को उतारा मौत के घाट


नागपुर: नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के भीलगांव इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फारूक उर्फ सोनू आमीन शेख के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त सुनील सारंगपुरे बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक फारूक को कुछ दिन पहले लकड़गंज पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था और वह लगभग एक महीने पहले ही जेल से छूटा था। फारूक को शक था कि सुनील ने ही पुलिस को उसकी जानकारी दी थी, जिसके कारण उसे जेल जाना पड़ा। इसी बात को लेकर करीब एक हफ्ते पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, हालांकि तब मामला शांत हो गया था।

बीती रात फारूक भीलगांव इलाके में अपने एक दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था। उसी दौरान वहां से सुनील गुजरा और फारूक को देखते ही उनके बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने अपने पास रखे चाकू से फारूक पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील मौके से फरार हो गया।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फारूक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुनील सारंगपुरे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक फारूक और आरोपी सुनील दोनों ही आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और पहले वे अच्छे दोस्त थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।