logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तेज रफ्तार दुपहिया पिकअप से टकराई, दो युवकों की हुई मौत; दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन चालक हुआ मौके से फरार


नागपुर: नागपुर के अजनी थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई। तुकडोजी चौक पुतला के पास हुए इस हादसे में सड़क से पलट रही एक पिकअप गाड़ी के बीचों बीच ये दोनों दुपहिया सवार जा भिड़े थे जिसके चलते गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

अजनी पुलिस थाने के तुकडोजी पुतला चौक के पास मानेवाड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग पर बीती रात यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय नितिन राजेन्द्र कटरे और 17 वर्षीय कोमल भगवती यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक कैटरिंग का काम करते हैं और बीती रात काम खत्म होने के बाद अपनी पल्सर गाड़ी से घर जा रहे थे। तुकडोजी चौक के पास एक पिकअप गाड़ी मानेवाड़ा रोड की तरफ टर्न ले रही थी।

इस दौरान तेज रफ्तार गति से आए ये दोनों युवक सड़क के बीचों बीच पिकअप गाड़ी से जा टकराये। इस दुर्घटना में गाड़ी का चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।