logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या; घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट


यवतमाल: मारेगांव में रहने वाले एक 35 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम मारोती अंबादास अत्राम है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी गुरुवार को सामने आई।

मृतक अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 2, जूनी वस्ती, मारेगांव में रहता था। मारोती मारेगांव में एक किराना दुकान में काम करता था। हालांकि, स्थानीय सूत्रों से खबर मिली कि वह दो दिनों से काम पर नहीं गया था। गुरुवार सुबह उसका शव पुरानी कोर्ट के पीछे खेत में पेड़ से लटका मिला। 

पुलिस को घटनास्थल से जांच शुरू कर दी है। चर्चा है कि पेड़ के नीचे एक सुसाइड नोट मिला है और उस नोट में आत्महत्या के पीछे की वजह लिखी हो सकती है। हालांकि, इसकी सही सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पूरा गांव दुख व्यक्त कर रहा है।