logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान में चार दिनों में 9 स्थानों पर चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान


नागपुर: जिले का कन्हान इलाका इन दिनों चोरी एवं डकैती करने वाले असामाजिक तत्वों के लिए स्वर्ग बन गया है। यही कारण है कि 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच कन्हान थाना अंतर्गत कुल 9 स्थानों में 1 लाख 36 हजार रुपए से अधिक का सामान चोरी हुआ है।

कन्हान थाना अंतर्गत कुल 30 गांव हैं। परंतु संवेदनशील गांवों में कन्हान, कांद्री, टेकाडी कोयला खदान एवं गोडेगांव का समावेश है। कन्हान थानेदार उमेश पाटिल के आदेश पर डीबी स्काॅड, खुफिया विभाग होने के बाद भी मात्र 4 दिनों में पान ठेला, मकान, बियर बार को निशाना बनाकर 1 लाख 36 हजार 800 रूपए का माल साफ कर चोर फरार हो गए। 

CCTV फुटेज के आधार पर कुछ चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, परंतु 4 दिनों में 9 स्थानों पर चोरी की घटना ने कन्हान पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 

देखें वीडियो: