logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गणेशपेठ में ग्रेनाइट कारोबारी के घर में 21 लाख की चोरी का पर्दाफाश, बंगाल बॉर्डर से गिरफ्तार चोर


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच ने एक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 21 लाख की चोरी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी घरेलू नौकर बनकर कारोबारी के घर में घुसा और मौका मिलते ही जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजा  चौधरी बताया जा रहा है  जो कि नदिया (प. बंगाल) का रहने वाला है। उसने  फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शहर के गणेश पेठ परिसर  में रहने वाले ग्रेनाइट कारोबारी अजित सारडा के घर में नौकरी हासिल की थी। उसने खुद को अनाथ बताकर भरोसा जीता और तीन महीने तक वहीं काम करता रहा।

इसी दौरान उसने पूरे घर की रेकी की और अगस्त माह में करीब 387 ग्राम सोना, हीरे जड़ित आभूषण व नकदी 1.70 लाख रुपए चुराकर अपने गांव भाग गया। हालांकि आरोपी के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

चोरी के बाद आरोपी ने नया मोबाइल फोन किसी और को देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बावजूद इसके, क्राइम ब्रांच  की संयुक्त  टीम ने महज रेल टिकट के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे बांग्लादेश बॉर्डर के पास परगना जिले के सोडपुर गांव से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने चोरी किए गहनों से हीरे निकालकर अलग रखे और सोने के गहने कौड़ियों के दाम बेच डाले। पुलिस ने उसकी गिरफ्त से 110 ग्राम हीरे जड़ित गहने, तीन मोबाइल, एक टैब, नगद सहित कुल 17 लाख 77 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए गणेश पेठ पुलिस के हवाले किया गया है