logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एक ही दो घटनाओं से पुलिस दल में खलबली, अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर में एक ही दिन में दो हत्याओं की घटनाओं से पुलिस दल में खलबली मच गई। तहसील पुलिस थाना अंतर्गत शराबी भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी, तो वहीं, मामूली बात को लेकर पारडी परिसर में भी अपराधियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर  रही है। 

पहली घटना 

पारडी पुलिस थाने के भवानी नगर मानकरवाडी मैदान में देर रात को हुई। मृतक रोहन डांगे बताया जा रहा है जिसकी हत्या नंदकिशोर कुंभलकर, गौरव कालेश्वरवार, राज कुंटलवार और शुभम भेलेकर नामक आरोपियों ने की थी। इन चारों ही आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड है। कुछ दिन पहले रोहन डांगे के भाई रोहित के साथ अपराधी नंदकिशोर कुंभलकर का मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। और उसके बाद से ही वह रोहन की तलाश कर रहा था। बीती रात आरोपियों ने मानकरड़ी मैदान में रोहन को अकेला पाकर उसकी धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हुए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

दूसरी घटना  

टिमकी परिसर में हुई। मृतक गौरव उर्फ गुड्डू गोखे की हत्या उसी के भाई दिलीप गोखे ने की थी। दोनों ही भाई सोनपापड़ी के कारखाने में काम करते हैं। आरोपी दिलीप शराब पीने का आदि है और उसने शराब के नशे में अपने माता-पिता की पिटाई कर दी थी। इसका जवाब पूछने के लिए ही काम पर से घर आने के बाद भाई गौरव उसके घर में गया था। इस दौरान दिलीप ने गौरव के गले पर तेज धार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।