logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मामूली बात को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, छोटे ने डंडे से पीटकर बड़े भाई की हत्या


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले पारशिवनी थाना अंतर्गत भानेगांव-सिंगोरी क्षेत्र में सगें भाई के द्वारा मामुली विवाद में अपने बड़े भाई की लकड़ी के डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई,जिसकों लेकर पारशिवनी पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफतार कर लिया है.                       

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोरी निवासी मृतक अजीक्या देवेन्द्र ढोके का उसके छोटे संगे भाई अभिजीत ढोके से परिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें 20 फरवरी को रात 10 बजे के लगभग दोनों भाईयों का मोबाइल फोन के माध्यम से भी विवाद हुआ। इसके बाद छोटा भाई अभिजीत ढोके हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर भानेगांव-सिंगोरी WCL में काम कर रहे अपने बड़े भाई आजिंक्य ढोके पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को नागपुर मेवा हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। पारशिवनी पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है, आगे की जांच शुरू है।