logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

VR Mall Case: महिला दोस्त पर छींटाकशी करने के चलते हुआ था विवाद, नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने के मेडिकल चौक स्थित एक मॉल में 2 गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि उनके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। आरोपियों में से एक की महिला दोस्त पर छींटाकशी किए जाने के बाद दोनो गुटों में यह विवाद हुआ था। 

इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई थी और जिसके आधार पर ही इन सभी आरोपियों को पुलिस ने ढूंढ कर हिरासत में लिया है। इमामवाड़ा पुलिस थाने के मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल स्थित एजेंट जैक बार से इस झगड़े की शुरुआत हुई थी। इस पब में आरोपी प्रदीप उईके अपने 3 दोस्तों के साथ पार्टी करने बैठे थे जिसमें दो युवतियों का भी समावेश था। इसी पब में अर्जुन यादव भी अपने दोस्त आशीष हजारे के साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। 

रात करीब 2:30 बजे के दरमियान ये सभी लोग पब से बाहर निकले। बताया जा रहा है इस बीच लॉबी में आरोपियों की एक महिला दोस्त पर फरियादी पक्ष के ओर से छींटाकशी की गई। इसके बाद अंदर ही ये दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए। 

हालांकि बाउंसरॉ ने तब इन सभी को उठाकर मॉल के बाहर लाकर छोड़ दिया था। जिसके बाद ये दोनों गुट अपनी अपनी गाड़ियों में अपने घर जाने के लिए निकल गए थे। बताया जा रहा है कि बाद में प्रदीप उईके अपने साथियों के साथ अर्जुन राउत की गाड़ी का पीछा करने लगे और कांबड़े चौक पर उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रुकवा कर हमला बोल दिया। इसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे जिसके आधार पर ही पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान की और बाद में  उन्हें हिरासत में लिया गया। 

आरोपियों में कुणाल उइके, विवेक बनोठे, प्रदीप उईके, सुमित साहू, दीपक सिरसाम व एक नाबालिग का समावेश है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप उईके और दीपक सिरसाम के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज है। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। जबकि इस मामले में गंभीर रूप से घायल आनंद शाह की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है। 

देखें वीडियो: