logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने चाकू से हमला कर किया घायल, इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत


नागपुर: पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या कर दी. यह घटना नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इमामवाड़ा पुलिस थाने के रामबाग परिसर में बीती रात हत्या की यह घटना हुई. मृतक अमोल वाघमारे था जबकि आरोपी उसी के पड़ोस में रहने वाला शशांक डोंगरे है. अमोल अपराधिक प्रवृत्ति का था, और इससे पहले हत्या, चोरी और अवैध हथियार लेकर घूमने जैसे करीब से 6 आपराधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. 

बीती रात शशांक गली में ही पटाखे फोड़ रहा था. इसी दौरान अमोल शराब के नशे में वहां पर पहुंचा और पटाखे फोड़ने की बात को लेकर शशांक से झगड़ा करने लगा. इसी झगड़े में शशांक को उसने थप्पड़ मार दिया. शशांक ने घर जाकर चाकू लाया और चाकू से अमोल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से भाग गया. 

इस घटना के बाद अमोल के भाई मंगेश ने अपने साथी के साथ गंभीर रूप से घायल अमोल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस हत्या के मामले में बाद में आरोपी शशांक को ढूंढ कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है. 

देखें वीडियो: