logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ड्रग्स के नशे में हुआ विवाद, युवती ने युवक पर चाकू से किया हमला; इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती


नागपुर: नागपुर के घाट रोड स्थित ओयो के होटल के एक  कमरे में युवती ने युवक  पर एमडी के नशे में  चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि किसी तरह बचकर यह युवक कमरे से बाहर निकला और होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी .घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक तथा युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है और आगे की जांच कर रही है.

गणेश पेठ  पुलिस थाने के घाट रोड पर ओयो का होटल सिल्वर नेस्ट है. शुक्रवार सुबह इसी होटल के कमरे में यह वारदात हुई. घायल युवक अनिकेत अशोक देडगे बताया जा रहा है जो की प्रताप नगर स्थित सावजी होटल में काम करता है और रामबाग का रहने वाला है. जबकि युवती 19 वर्ष की है और मूलत चंद्रपुर की रहने वाली है. वह नागपुर के मनीष नगर में किराए से रहती है और नीट की तैयारी कर रही है।

2 दिन पहले ही एक दोस्त के माध्यम से अनिकेत की पहचान इस युवती से हुई थी. गुरुवार को फोन कर अनिकेत ने युवती को मिलने बुलाया. दिनभर शहर में कार से घूमने के बाद देर रात करीब 1 बजे ये दोनों ओयो के होटल सिल्वर  नेस्ट में पहुंचे. सूत्रों के माने तो उनके वहां पर शारीरिक संबंध स्थापित हुए. सुबह करीब 5 बजे लड़की ने सिगरेट पीने की जिद की. तब ये दोनों कार से मेडिकल स्क्वेयर में पहुंचे जहां पर सिगरेट और हेल्थ ड्रिंक लेने के बाद दोबारा होटल के कमरे में आये. सूत्रों की माने तो एमडी का सेवन करने के बाद इन दोनों का आपस में फिर से शारीरिक संबंध हुए जहाँ पैसों को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया.

इसी विवाद में युवती ने अपने पास के चाकू से युवक पर हमला कर दिया.हालांकि उनके बीच हुई  हाथापाई में युवती के हाथ पर भी चाकू की घाव लगे हैं. इस घटना के बाद बिना कपड़ों के ही युवक कमरे से बाहर भाग  गया और इस घटना की जानकारी होटल स्टाफ को दी.होटल स्टाफ ने तुरंत इस  घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है.पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला  जबकि युवक की शिकायत पर युवती पर जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही  है. गणेश पेठ पुलिस इस मामले आगे की जांच कर रही है.